Posts

गणेश पूजा

Image
                                गणेश पूजा गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। कैसे हुई गणेश जी की उत्पत्ति? शिवपुराण की कथानुसार शिव के अनेक गण थे जो उनकी आज्ञा का पालन करते थे। परंतु पार्वती जी का कोई गण नहीं था। इसी पीड़ा से क्षुब्ध पार्वती ने अपने शरीर पर लगाए उबटन की मैल से एक पुतला बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। वर्तमान में इस कारण से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी ऐतिहासिक धार्मिक मान्यतानुसार गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा संस्कृति और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। भारत में 1893 के आसपास भारतीय समाज सुधारक और स्वतंत्रता सैनानी बाल गंगाधर तिलक ने गणेश...